लखनऊ। एकेटीयू के इनोवेशन हब में स्टार्टअप संवाद 3.0 के तहत मंगलवार से पांच दिवसीय पिचिंग सत्र की शुरुआत हुई। इसका संभावनाओं वाले स्टार्टअप को निवेशकों से जोड़ना, उनके नवाचार व बिजनेस मॉडल को निवेश के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का अवसर देना तथा निवेश, मार्गदर्शन व व्यावसायिक विस्तार की संभावनाओं को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के लिए 250 से अधिक स्टार्टअप ने पंजीकरण कराया है। एकेटीयू के वित्त अधिकारी व निदेशक इनोवेशन हब यूपी केशव सिंह ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप-निवेशक संवाद का मंच उपलब्ध कराया गया है। इसमें वे अपने बिजनेस मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में डीन इनोवेशन व सोशल एंटरप्रेन्योरशिप प्रो. बीएन मिश्रा, एसोसिएट डीन इनोवेशन एवं सोशल एंटरप्रेन्योरशिप डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।