फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने हथियारों से दिखाई देश की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे त्रिलोकपुर चौकी में एसएसबी जवानों ने हथियारों का प्रदर्शन कर अपने देश की ताकत दिखाई। डॉग शो के माध्यम से छानबीन करने का शानदार तरीका भी दिखाया गया। एसएसबी 50वीं वाहिनी के ओर से सात दिवसीय कार्यक्रम कर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा थीम पर डॉग शो व हथियार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विक्रमजीत ने रविवार को सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे देश की सेना दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। हमारे पर दुश्मनों से लड़ने के लिए हर तरह के आधुनिक हथियार व संसाधन है। सीमा क्षेत्र में किसी के बारे में भी छानबीन व जांच पड़ताल करने में हमारे डॉग पूरी तरह से सक्षम हैं। देश के जवानों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है। सात दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान सीमा के क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जाएगा। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कहा कि छह से 13 मार्च तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा थीम पर डॉग शो व हथियार प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीमा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। सीमा क्षेत्र के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन में एसआई मोहन, सुनील व प्रतीक तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें