एसएसबी मुख्यालय पर योगाभ्यास करते एसएसके के अधिकारी व जवान।
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी मुख्यालय पर सोमवार को हर घर आंगन, हर घर योग के तहत दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में एसएसबी के अधिकारियों व कर्मियों को योगाभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का तरीका बताया गया।
योग शिविर का शुभारंभ 9वीं वाहिनी के कमांडेंट ऋषि पाल सिंह व डिप्टी कमांडेंट सुशांत सिंह ने किया। योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने एसएसबी जवानों को शीतली प्राणायाम, ध्यान भ्रामरी, शशांकासन, वक्रासन, मकरासन व उक्टासन कराकर उसकी उपयोगिता बताई। योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी ने ताड़ासन, वृक्षासन व पादहस्तासन आदि का योगाभ्यास कराते हुए योग का महत्व समझाया। योग प्रशिक्षक ने कहा कि योग से ही जवानों में बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद व अनिद्रा समेत अन्य रोगों से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह गायत्री शक्तिपीठ में योग प्रशिक्षक हंसराज वर्मा ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के फायदे बताते हुए लोगों को नियमित योगाभ्यास करने का सुझाव दिया।