फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सपा का सत्याग्रह आंदोलन कल

Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही कराए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। समाजवादी पार्टी ने विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। सपा नेता व गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने बताया कि चार माह पूर्व प्रदेश सरकार ने मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। कुछ शिक्षा माफिया इसका निर्माण गोंडा में कराने के लिए साजिश रच रहे हैं। जबकि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर बलरामपुर जनपद में स्थित है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में कराए जाने की मांग को लेकर पार्टी 13 जून को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना व सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन में समाजवादी पार्टी के साथ अन्य राजनैतिक पार्टियों तथा सामाजिक संगठनों के लोगों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें