फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हेंगहा पहाड़ी नाले से कट रहा सोनडीह गांव

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सोनडीह गांव के पास हेंगहा पहाड़ी नाले से हो रहा कटान।-संवाद
विज्ञापन
बचाव कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के हेंगहा पहाड़ी नाले की कटान से सोनडीह गांव पर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ आने से पहले ही गांव के पास की जमीन कटकर नाले में समा रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कटानरोधी कार्य न होने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कटान रोधी कार्य कराए जाने की मांग की।
ग्रामीण दुर्गा प्रसाद सिंह, राधेश्याम, अशोक कुमार, विनोद सिंह, दिनेश तिवारी, बुझावन सिंह, शिवम सिंह, राकेश तिवारी, शुभाकर मणि तिवारी, रामशरन सिंह, अंकित सिंह, जवाहर व किशन आदि ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास हेंगहा पहाड़ी नाला बह रहा है। तीन साल से पहाड़ी नाला गांव की तरफ कटान कर रहा है। अब तक कई लोगों के मकान नाले में समाहित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल बांस-बल्ली लगाकर कुछ कार्य किया गया था परंतु कटान नहीं रुका। इस वर्ष भी बांस-बल्ली लगाने का काम होने जा रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को ज्ञापन सौंपकर कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि बाढ़ खंड के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही नाले की कटान को रोकने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें