फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर गांव से एकत्र की जाएगी माटी, अमृत वाटिका में रोपित होंगे 75 पौधे

Sun, 03 Sep 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभी संगठनात्मक मंडलों में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभियान की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रमों काे संपन्न कराने के लिए गांव स्तर पर संयोजक व सह संयोजक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के गुमड़ी, श्रीदत्तगंज, चाउरखाता, बलरामपुर देहात व बलरामपुर नगर मंडल में रविवार को सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। सदर विधायक ने कहा कि पांच व छह सितंबर को सभी गांवों व वार्डों में बैठक होगी। आठ से 13 सितंबर तक पार्टी के कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्र करेंगे। इसी तरह नगर में घर-घर से चावल एकत्र किया जाएगा। मिट्टी का कलश संबंधित ब्लॉक के बीडीओ व चावल से भरा कलश अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को सौंपा जाएगा। बैठक में जिला संयोजक वरुण सिंह मोनू, डॉ. जेपी पांडेय, परमजीत सिंह, ओमप्रकाश त्रिगुनायत, मंजू तिवारी, राकेश गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, ललिता तिवारी व कृष्ण गोपाल गुप्त सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरा बाजार, लालनगर सिपहिया व शिवपुरा मंडल में क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत गांवों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। घरों से मिट्टी एकत्र करने के साथ ही कार्यकर्ता सभी गांवों में 75 पौधे रोपित कर अमृत वाटिका बनाएंगे। बैठक में जनमेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, ओमप्रकाश शुक्ल, महंत राम गुप्त, बुद्धिसागर अवस्थी, विश्राम सिंह व तरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उतरौला में भाजपा कार्यालय पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कहा कि गांव स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनकी याद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिलाफलकम लगाया जाएगा। बैठक में कृष्ण कुमार गुप्त, राम सजीवन तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव व सीबी माथुर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें