फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले के विकास में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की हो सकती है बड़ी भूमिका

Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में विकास की संभावनाओं पर स्थानीय लोगाें ने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है। बलरामपुर फर्स्ट नाम के इस समूह से 200 से अधिक लोग जुड़े हैं और गूगल मीट से विकास की नई विचारधारा को विस्तार दे रहे हैं। इसका संचालन कर रहे अभय नारायण ने कहा कि बलरामपुर फर्स्ट उन मुद्दों पर भी नागरिक समाज का ध्यान आकृष्ट करेगा जो बलरामपुर के विकास में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

गूगल मीट में समाजसेवी सर्वेश सिंह ने बलरामपुर के चतुर्दिक विकास के लिए विचारधारा के जरिए विभिन्न मुद्दों को एक आंदोलन के रूप में लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। राणा रित्विक प्रताप ने कहा की नेपाल सीमा पर स्थित सुहेलवा वन्य जीव प्रभाव जनपद के विकास में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। यहां के वन्यजीव, यहां की वनस्पतियां और सुहेलवा जंगल की अद्भुत जैव विविधता सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित कर सकती हैं। यहां प्रवास पर आने वाले विदेशी पक्षियों की एक लंबी श्रृंखला है जो विश्व के मानचित्र पर बलरामपुर को आसानी से स्थापित कर सकता है। उन्हाेंने कहा कि सुहेलवा जंगल रॉयल बंगाल टाइगर का प्रकृतिवास माना जाता है।
बलरामपुर की प्रतिभा और सीतापुर के आरएमपी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित सिंह ने सराहा। नामकरण करने वाले सचिन ने कहा की बलरामपुर में न प्रतिभाओं की कमी है और न ही संसाधनों की फिर भी यदि हम विकास के सूचकांक पर पिछड़े हुए हैं तो यह हमारी सोच के पिछड़ेपन को प्रदर्शित करती है। बेटियों की साक्षरता को बढ़ाने पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन सुधा मिश्रा ने जोर दिया। बब्बू प्रताप सिंह ने सोहेलवा वन्य जीव विभाग में बने जलाशयों को संवर्धित करते हुए इस क्षेत्र में इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राजेश सिंह ने बलरामपुर में मोटे अनाजों के उत्पादन की श्रृंखला को बढ़ाने पर जोर दिया। गूगल मीट में भानु प्रकाश, चंदन, रचना और राजेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें