फोटो-12-बलरामपुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर मोडिफाइड साइलेंसर की जांच करते एआरटीओ व यातायात प
बलरामपुर। शहर में दो पहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर अब सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। जांच के दौरान छह बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर चालान किया गया है। एआरटीओ बृजेश और यातायात प्रभारी उमेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की। एआरटीओ ने कहा कि यह अभियान आम लोगों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाली परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बाइक कंपनियों द्वारा लगाए गए मूल साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में छह बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर चालान करके छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।