फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ड्यूटी से लापता छह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

Thu, 14 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए नियुक्त छह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) बीते लंबे समय से ड्यूटी से ही लापता हैं। विभागीय अफसरों को भी उनकी मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के साथ ही टीकाकरण व प्रसव आदि के लिए कार्य करने के लिए शासन ने सीएचओ की तैनाती कर रखी है। जिले में 200 के करीब स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐसे हैं जिसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। विभागीय पड़ताल में छह ऐसे सीएचओ के बारे में पता चला है, जो बीते काफी समय बिना किसी जानकारी के ड्यूटी से गायब चल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार ब्लाक में तैनात सीएचओ के लंबे समय से ड्यूटी पर न आने की बात सामने आई है। इसमें गैसड़ी में तैनात सुमित्रा यादव बीती एक अक्तूबर से, तुलसीपुर के रितेश कुमार मई से, बलरामपुर की रश्मि 12 सितंबर से हरैय्या सतघरवा सपना यादव 20 मई, रामलाल जाट आठ मई तथा नेहा सिंह एक जुलाई से ड्यूटी पर नहीं आ रहीं हैं। इनकी तरफ से विभाग से ड्यूटी पर न आने के लिए कोई अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई है। अब इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि नियमित ड्यूटी पर न आने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। ड्यूटी पर न आने वाले आधा दर्जन सीएचओ को नोटिस भेजी गई है। तय समयावधि बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें