फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अस्पताल की बीमार व्यवस्था को इलाज की दरकार

Wed, 16 Oct 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्भवती को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया लेकिन, अव्यवस्था की बीमारी सब पर भारी पड़ी। संयुक्त जिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की तैनाती ही नहीं है। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण बुधवार को गर्भवती के साथ ही अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल में महिला चिकित्सक के न होने से महिलाओं को पुरुष चिकित्सक को दिखाना पड़ा। ऐसे में कुछ महिलाएं बिना जांच कराए ही लौट गईं। वहीं कुछ ने स्टाफ नर्स व एएनएम से अपनी समस्या बताकर दवाई ली। रेडियोलाजिस्ट डॉ. एके यादव के अवकाश पर होने के चलते पीएमएसएमए दिवस पर गर्भवती को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं मिल पाई।
बहू को दिखाने आई फुलवरिया गांव की सरोजा रानी व अपने ननद के साथ आई संतोषा ने बताया कि महिला चिकित्सक नहीं है। ऐसे में महिलाएं अपनी समस्या पुरुष चिकित्सक को कैसे बताएं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बताया कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर है।
विज्ञापन

973 गर्भवती के सेहत की हुई जांच
संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित 12 अस्पतालों में पीएमएसएमए दिवस पर 973 गर्भवती की जांच हुई। सभी अस्पतालों में कुल 973 गर्भवती की जांच हुई। स्वास्थ्य शिविर में 102 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गई। इस दौरान 236 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाया गया।

एक कर्मी मिला अनुपस्थित
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सीएचसी श्रीदत्तगंज में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम कुमार अनुपस्थित पाया गया। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मी का वेतन रोकने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान को दिया। निरीक्षण के समय तक अस्पताल के ओपीडी 196 मरीजों का उपचार हुआ था। सीएमओ ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व समस्त जांचें अवश्य कराया जाए। निरीक्षण के समय डीएमओ राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व बीपीएम आशुतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें