बलरामपुर के ग्राम खमौवा में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर किया गया स
बलरामपुर। नगर के खमौव्वा गांव में रविवार को चौरसिया समाज की बैठक हुई। सर्वसम्मति से चौरसिया समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्याम चौरसिया को जिलाध्यक्ष व गणेश चौरसिया को जिला महामंत्री चुना गया। लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इनके अलावा अभय पाल चौरसिया को जिला प्रभारी, मनीष चौरसिया, रामबनारस व दीपक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश चौरसिया, सुबोध व बजरंगी लाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप चौरसिया को जिला संगठन मंत्री और संदीप चौरसिया को संयुक्त मंत्री चुना गया। इसी तरह करन उर्फ छोटू चौरसिया को नगर अध्यक्ष, मंजीत चौरसिया को नगर उपाध्यक्ष, छोटू चौरसिया को सदर ब्लॉक अध्यक्ष और रामदास चौरसिया को रेहरा ब्लॉक का अध्यक्ष नामित किया गया। इसके अलावा अमरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. बलराम चौरसिया, शिवरतन, लल्लन चौरसिया, प्रेम नरायन, आरपी चौरसिया, शैलेंद्र चौरसिया, रामलखन व अनिल चौरसिया को संरक्षक नामित किया गया।