बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से कलश यात्रा निकालती नवविवाहित महिलाएं।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नई बाजार में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पांच नवविवाहित महिलाओं ने शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित सूर्य कुंड से जल भरकर कलश यात्रा शुरू की। आयोजन स्थल पहुंचने पर पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से कलश स्थापित किया गया।
पहले दिन कथा सुनाते हुए कथावाचक दद्दन महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों के उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
आयोजक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, संजय व गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।