बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में नियमित कर्मियों की कमी से वादकारियों व वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि तहसीलों में नियमित कर्मियों की तैनाती के लिए लगातार प्रशासन से मांग की जा रही है। वादकारियों व वकीलों की समस्याओं का निदान कराने के लिए पहले भी डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। तहसीलों में नियमित कर्मियों की तैनाती न होने से वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंश निर्धारण में अनियमितता बरती जा रही है, जिसका खामियाजा वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है।