बलरामपुर। 21 नवंबर को नगर के झारखंडी मंदिर से निकलने वाले संत कोसी अक्षय नवमी परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई है। शनिवार को झारखंडी मंदिर में अक्षय परिक्रमा कमेटी के पदाधिकारी ने बैठक करके परिक्रमा मार्ग एवं श्रद्धालुओं को सुविधा दिए जाने के बारे में चर्चा हुई।
अक्षय नवमी परिक्रमा कमेटी के महामंत्री रघुनाथ अग्रवाल ने बताया कि सात कोसी परिक्रमा 21 नवम्बर की सुबह आठ बजे झारखंडी मंदिर में भगवान शंकर एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। परिक्रमा मंदिर से निकालकर वीर विनय चौराहा से लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक, मेजर चौराहा, कालीथान होता हुआ बिजुलीपुर माता मंदिर पहुंचेगी। वहां दर्शन पूजा के बाद महाकाली मंदिर, रानी तालाब, हनुमानगढ़ी मंदिर तुलसीदास पोखरा, दिपवा बाग से शिव मंदिर नहर बालागंज, छोटी झारखंडी (धर्मपुर) होते हुए गौशाला पहुंच कर करीब एक घंटे विश्राम कर पुन: झारखंडी मंदिर वापस पहुंचेगी। यहां आरती के बाद सात कोसी अक्षय नवमी परिक्रमा का समापन कर होगा।