बलरामपुर। बिजली के खंभे से बांधकर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पचपेड़वा क्षेत्र के एक गांव में बिजली के खंभे से युवक को बांधकर लाठियों से पीटने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले में संजय यादव, सरोज, छिस्सन, दिनेश उर्फ बरखू, अजीज उर्फ जंगली महतो व कमलेश कुमार गुप्ता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में रामस्वरूप को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पीड़ित युवक गांव में एक महिला से मिलने उसके घर गया था। तभी गांव के लोगों ने विरोध किया और उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा था। एसपी ने बताया कि पचपेड़वा पुलिस को क्षेत्र में भ्रमण करके निगरानी करने को कहा गया है।