फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चौकी से 500 मीटर की दूरी पर हत्या से फैली सनसनी

Thu, 04 Jul 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बीमा अभिकर्ता वसीम की हत्या की घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। शहर के भीड़-भाड़ वाले गदुरहवा मोहल्ले में जिस जगह पर वारदात हुई है, वह बलुहा चौकी में लगता है। लेकिन, वारदात स्थल से पूरबटोला पुलिस चौकी की दूरी मात्र 500 मीटर है। चौकी के निकट दिन दहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार की दोपहर बीमा अभिकर्ता वसीम की गोली मारकर हत्या करने के बाद यहां का माहौल बदल गया। खुली दुकानों के शटर गिर गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। पुलिस कर्मियों की आवाजाही तेज हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर वसीम के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। हर कोई बहराइच गए अयूब से वसीम के बारे में जानकारी करने में लगा हुआ था। शाम सात बजे तक परिजनों को वसीम के मौत की जानकारी नहीं थी। सिर्फ हालत गंभीर होने की बात कही जा रही थी। यह बात अलग है कि मोहल्ले में पुलिस बल लगा दिया गया है।
वसीम के पिता लगाते हैं ठेला
मृतक वसीम की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता अब्दुल मजीद दिव्यांग है। वह ठेला लगाकर जीवन यापन करते हैं। वसीम के एक भाई व एक बहन है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता डीपी सिंह ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
गोलीकांड की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जानकारी हासिल की। बाद में एसपी विकास कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले मेमोरियल अस्पताल में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें