गोंडा। संविधान दिवस के तारतम्य में भारत सरकार के जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी के संयोजन व संचालन में दीवानी कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबर में हमारा संविधान एवं मौलिक अधिकार विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का संविधान मौलिक अधिकार के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित करता है। लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं भारतीय भाषा अभियान अवध प्रांत के सह संयोजक अविनाश धर द्विवेदी ने कहा कि भारत का संविधान मौलिक अधिकार केवल भारत के नागरिकों को प्राप्त है। बैठक में परविंद कुमार वर्मा, शासकीय अधिवक्ता राजस्व शिवानंद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे। संवाद