बलरामपुर में बेटियों को आत्मरक्षा के टिप्स देने पुलिस अफसर।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित तमाम स्कूलों में बालिका सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बेटियों को बालिका सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वॉयड, यूपी-100 एवं यूपी कॉप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान बेटियों को आत्मरक्षा के तरीके बताकर उन्हें निडर होकर स्कूल जाने तथा कोई भी परेशानी होने पर पुलिस की मदद करने की बात बताई गई।