फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किशोरियों में खेलों के जरिये बढ़ेगा आत्मविश्वास

Thu, 20 Aug 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया खेल किट 
विज्ञापन
बलरामपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गैड़ास बुजुर्ग पर बृहस्पतिवार को मिलान संस्था की तरफ से संचालित किशोरी सशक्तीकरण एवं जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैडमिंटन, क्रिकेट बैट, बॉल समेत अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। खंड विकास अधिकारी राम किशन, एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रेम लता और मुख्य सेविका ममता गुप्ता ने कहा कि किशोरियों और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मिलान संस्था के प्रतिनिधि दीपक शुक्ला, मनदीप और दिव्या समेत क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें