फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जीवन में अनुशासन का पाठ पढ़ाती है स्काउटिंग

Wed, 06 Dec 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्काउट व गाइड से विद्यार्थी जीवन में जीने की कला का विकास होता है। स्काउटिंग विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन का पाठ पढ़ाती है। इस लिए विद्यार्थियों को स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर छात्र जीवन से ही अपने में समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करना चाहिए। यह बात बुधवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट-गाइड रैली में शामिल मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने कही।
विज्ञापन

रैली का उद्घाटन बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ। कैडेटों ने मुख्य अतिथि का स्वागत सलामी देने के साथ ही स्काउट ध्वज फहरा कर किया। रैली का संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिराजुल हक व मोहियुद्दीन अहमद सिद्दीकी ने किया।
रैली के पहले दिन टर्न आउट, मार्च पास्ट एवं वर्दी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का निरीक्षण जिला स्काउट मास्टर महमुदुल हक, जिला गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त गाइड साधना पांडे व अपर्णा शुक्ला ने किया। रैली में बेसिक शिक्षा की 21 एवं माध्यमिक की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। रैली के संयोजक व एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उमा शंकर सिंह, सईद अंसारी, मेंहदी, गीता गौतम, सलमा खान, आफताब आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें