बलरामपुर। पहाड़ी नालों तथा राप्ती नदी में आए उफान के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।
ये जानकारी बीएसए कल्पना देवी ने दी। उन्होंने बताया कि डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।