फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर लगाई जाए रोक

Mon, 17 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन को रवाना करते विधाायक।
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर रोक लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा सुविधा शुल्क लेने के बाद भी प्रयोगशाला प खेल मैदान न बनवाने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अपर एसडीएम संतोष ओझा को सौंपे गए मांग पत्र में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, जिला संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा व नगर मंत्री आशिका पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष ड्रेस और पुस्तक बदल दिए जाते हैं। इसके चलते मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कहा कि विद्यालय शुल्क लेने के बाद भी प्रयोगशाला व खेल मैदान की सुविधा नहीं देते। कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं लेकिन अधिकारी एक-दो स्कूलों की जांच कर खानापूर्ति कर लेते हैं। इसके अलावा जिले में प्रतियोगी परीक्षा के कोचिंग सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनपर अंकुश लगना चाहिए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हिमांशु, संयोजक अंबुज भार्गव, छवि, निशांत, अमन व जयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें