बलरामपुर। नगर के खलवा मोहल्ला निवासी सरवन कुमार पांडेय ने कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (एसएससी सीजेएल) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। उनके पिता पंकज पांडेय सदर शिक्षा क्षेत्र में एआरपी व माता गुड़िया पांडेय गृहणी हैं।
पिता ने बताया कि सरवन का चयन डिवीजनल एकाउंटेंट के पद पर हुआ है। इससे पहले सरवन का सेंट्रल बैंक में पीओ के पद पर चयन हो चुका था, लेकिन इस परिणाम के आने का इंतजार सरवन कर रहे थे। उसने अभी पीओ के पद पर ज्वाइन नहीं किया है। सरवन की इस उपलब्धि पर भाई सुधीर कुमार मिश्र, बहन स्निग्धा, बुआ सूर्यवती, शिक्षक अरुण कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी।