फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गंगा में डूबे साकिब का ही निकला शव, घर में कोहराम

Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ऋषिकेश से 15 किलोमीटर दूर मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने बीते पांच दिन से लापता छात्र साकिब के बतौर की है। शैक्षिक भ्रमण पर गया हाईस्कूल का छात्र पांच दिन पूर्व पैर फिसल जाने से गंगा में डूब गया था। शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे परिजनों ने गंगा में मिले किशोर के शव की पहचान साकिब के रूप में की। इसकी जानकारी घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ऋषिकेश पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा है। रविवार को परिवार के लोग साकिब के शव को लेकर वापस लौटेंगे। गैसड़ी सोनपुर स्थित श्रीराम स्मारक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला हाईस्कूल का छात्र साकिब ऋषिकेश में गंगा नदी में डूब गया था। पांच दिनों की तलाश के बाद लक्ष्मणझूला थाना, जल पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने शव को 15 किलोमीटर दूर लक्ष्मण झूला बैराज के पास बरामद किया। सूचना पर साकिब के पिता जरवा के हलौरा गांव निवासी इसरार अहमद, प्रधान इंद्रजीत साहू के साथ ऋषिकेश पहुुंचे और शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी की। मृतक साकिब के पिता इसरार अहमद ने बताया कि वह रविवार को घर लौटेंगे। बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ इस मामले में लापरवाही बरते जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें