फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अमृत वन नेवलगढ़ में रोपित किए 75 प्रजातियों के पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शुद्ध वातावरण व पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की तरफ से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। तुलसीपुर रेंज में नेवलगढ़ वन चौकी के अमृत वन में 75 प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को औषधीय पौधों की खेती के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ एम सेम्मारन, एसडीओ मनोज कुमार व रेंजर अमरजीत प्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तुलसीपुर रेंज के नेवलगढ़ वन चौकी में स्थापित अमृत वन में दालचीनी, अनार, अमरूद, नीम, आंवला, रुद्राक्ष व बरगद सहित 75 प्रजाति के औषधीय, फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। एसडीओ ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती से जहां किसानों की आय बढ़ेगी वहीं इलाज के लिए इन पौधों से दवाई भी बनाई जाएगी।
इस अवसर पर रामपुर रेंजर प्रभात वर्मा, वन दरोगा शशिकांत शुक्ला, ग्राम प्रधान चैनपुर अरशद खान, ग्राम प्रधान नेवलगढ़ घनश्याम यादव एवं वन रक्षक चंद्रभान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नौवीं वाहिनी कोयलाबास चौकी के जवानों ने देवीपाटन मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने रुद्राक्ष, कमांडेंट ऋषिपाल सिंह ने आम, उप कमांडेंट नीरज कुमार ने कटहल एवं मंदिर के सेवादार अरुण गुप्ता ने सेब के पौधे लगाए। एसएसबी के अन्य जवानों ने भी छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए। इसी तरह एसएसबी 9वीं वाहिनी सिरिया नाका के जवानों ने आदिशक्ति मां पाटेश्वरी नंदमहरी विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया। एसएसबी 50वीं वाहिनी द्वारा केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर के परिसर में पौधरोपण किया गया। कमांडेंट एलपी उपाध्याय के नेतृत्व में 50वीं वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने पौधरोपण कर शिक्षक व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें