फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर वीर सपूतों को करें नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर लगने वाले शिविर में जहां लोग रक्तदान करके महादानी बनेंगे, वहीं कारगिल युद्ध में अपनी वीरता का परचम लहराने वाले सपूतों को नमन भी किया जाएगा। इस दौरान देश के लिए जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार होने तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की जान बचाने के लिए आए दिन खून की आवश्यकता पड़ती है। सबसे अधिक समस्या तब होती है जब पीड़ितों के साथ कोई डोनर नहीं होता है। ऐसे में लोगों द्वारा स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से काफी मदद मिलती है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस एवं रोटरी क्लब के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि एक व्यक्ति रक्तदान करके चार लोगों की जान बचा सकता है। इसी उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब की तरफ से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं, व्यापार मंडल व युवा समूहों के लोग शामिल होकर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करके महादानी बनने के साथ ही कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।
लाल जी सिंह, 9628239316
जितेंद्र प्रताप सिंह, 7985827095
मंगल देव गिरि, 9532747302
अजय कुमार श्रीवास्तव, 9792465459
रो. महेंद्र पाल सिंह मिंदी, 9935876274
रो. सुशील कुमार, सचिव, 9838201671
रो. अमरजीत सिंह बिट्टू, 7275672500
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला व रोटरी क्लब द्वारा आयोजित किया जाने वाला रक्तदान शिविर अमर शहीदों के प्रति समर्पित है। इसमें स्वयं शामिल होने के साथ ही अपने सभी सहयोगियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करूंगा। रक्तदान करके हम लोगों की जान बचा सकते हैं। इस भावना के साथ अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदार बनें।
-महेंद्र दास, उत्तराधिकारी, महंत हनुमानगढ़ी मंदिर
जरूरत पड़ने पर यदि खून नहीं मिल पाता है तो पीड़ित की जान चली जाती है। ऐसे में अगर हमारे खून से किसी की जान बचाई जा सकती है तो इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। सभी स्वस्थ इंसान को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हम सभी संकल्प लें कि साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करेंगे।
-महेंद्र पाल सिंह मिंदी, अध्यक्ष, रोटरी क्लब
कोई भी स्वस्थ इंसान रक्तदान कर सकता है। इससे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। रक्तदान करके हम दूसरों को जीवनदान दे सकते हैं। जरूरतमंद को खून देकर उसकी जान बचा सकें, इसी भावना के साथ रक्तदान शिविर का हिस्सा बनें।
-सुशील कुमार, सचिव, रोटरी क्लब
रक्तदान को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां होती हैं। किसी भी भ्रम में न पड़ें। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है बल्कि इसी बहाने आपके रक्त की जांच भी हो जाती है।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें