फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही पर 62 स्कूलों के कर्मियों का रोका वेतन

Mon, 24 Apr 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यू डॉयस पोर्टल पर स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं को अपडेट न करने पर सोमवार को बीएसए कल्पना देवी ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने वाले 62 स्कूलों के सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों की सुविधाओं से लेकर छात्रों की संख्या व अन्य डिटेल यू डॉयस पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इसके लिए कई बार खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर अन्य को जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद भी हालत में सुधर नहीं रहा है। बीते दिनों समीक्षा में स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सोमवार को बीएसए ने अधिकारियों के साथ बैठक की।


इसमें अभी तक अपडेशेन का काम शुरू न करने वाले 62 स्कूलों के सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें