फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर पालिका की दुकानों का 19 लाख रुपये किराया बकाया

Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर प्रशासन दुकानदारों से बकाया किराया वसूल नहीं पा रहा है। नगर पालिका की 81 दुकानें संचालित हैं। इनका करीब 19 लाख रुपये किराया बकाया है। शासन से दबाव पड़ने पर कभी-कभार अभियान चलाकर चंद दुकानदारों को किराया जमा करने की नोटिस दे दी जाती है। उसके बाद प्रशासन चुप्पी साध लेता है।
विज्ञापन

नगर के भगवतीगंज, झारखंडी रेलवे स्टेशन, गदुरहवा जलकल परिसर व रोडवेज बस स्टैंड के सामने करीब 81 दुकानें नगर पालिका ने किराये पर दे रखा है। इनका करीब 19 लाख रुपये किराया बकाया है। जिसे वसूलने में पालिका प्रशासन कतई गंभीर नहीं दिख रहा। इससे नगर पालिका के राजस्व को चूना लग रहा है। नगर पालिका परिषद के ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि दुकानों के किरायेदारों को किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। नोटिस के बाद यदि वे जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें