फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समाज व जीवन को बदलने में शिक्षकों की भूमिका अहम

Fri, 06 Oct 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता भीखपुर में प्रधानाध्यापिका शैलेश मिश्रा को उपहार देत
विज्ञापन
बलरामपुर। अंतर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने गोष्ठी व सेमिनार का आयोजन कर गुरुजनों का सम्मान किया। स्कूलों में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज व जीवन को बदलने में शिक्षकों की अहम भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजनों को अलग अलग उपहार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता भीखपुर प्रधानाध्यापिका शैलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपनी प्रतिभा की वजह से विद्यार्थियों की पहली पसंद होते हैं। विद्यार्थियों का मानना है कि उनके पास ज्ञान का अपार भंडार होता है। इसलिए समाज और जीवन को बदलने में शिक्षकों की बड़ी भूमिका होती है। छात्र धनीराम कहा कि शिक्षक वह पुंज है जो अज्ञान के तमस को मिटाकर जीवन में ज्ञान की अलख जगाता है। छात्रा संध्या ने कहा कि कि शिक्षकों को समाज में सदैव ही सर्वश्रेष्ठ मानते हुए सम्मानित व पूजनीय माना गया है। वेद-ग्रंथों में तो शिक्षकों को भगवान से भी बढ़ा बताया गया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापिका सहित अन्य शिक्षकों को पुप्ष गुच्छ व उपहार भेंटकर देकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसी तरह डिवाइन पब्लिक स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल व एमएलके पीजी कॉलेज में भी विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें