बलरामपुर। डिपो को जल्द ही 40 सीटों वाली 10 छोटी बसें मिलने वाली हैं। इन बसों को ग्रामीण इलाकों में संचालित किया जाएगा। अभी बलरामपुर डिपो में 40 सीटों वाली 11 अनुबंधित बसें हैं। परिवहन निगम मुख्यालय से 10 नई छोटी बसें भी मिलने वाली हैं। इन बसों को उतरौला, रेहरा बाजार, मथुरा बाजार, कोड़री, सिरसिया, शिवपुरा, ललिया, बरदौलिया, हरैया, पचपेड़वा, तुलसीपुर, गौरा, चौराहा, जैतापुर, गैसड़ी व महराजगंज तराई के साथ ही गोंडा व बहराइच रूटों पर संचालित किया जाएगा। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित का कहना है कि गांवों में छोटी बसों का संचालन होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।