फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क बनी पार्किंग, जाम से जूझते शहरवासी

Fri, 11 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बहराइच रोड पर सड़क की पटरियों पर वाहन खड़ा करके किया गया कब्जा ।
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने से पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। जिसका जहां मन होता है वहीं पर वाहनों को पार्क कर देता है। चौराहों पर वाहनों का जमावड़ा होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बैंक व प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण नगर में पार्किंग की व्यवस्था का ना होना है। नगरपालिका और जिला प्रशासन की तरफ से पार्किंग के लिए योजनाएं तो बनाई गईं लेकिन आज तक उसपर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर के वीर विनय चौराहा गोंडा रोड पर रोडवेज बसों व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आए दिन जाम लगा रहता है। रोडवेज बसों के चालक सड़क पर दो-तीन बसें एक साथ खड़ा कर देते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। इसी तरह झारखंडी मंदिर से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर कई बसों को एक साथ खड़ा कर दिए जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस खड़ा करने का विरोध करने पर राहगीरों के साथ रोडवेज के कर्मचारी गाली-गलौज व मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं।
बहराइच रोड पर सड़क की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसी तरह वीर विनय चौराहा से चौक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भगवतीगंज चौराहा हो या आंबेडकर तिराहा या फिर चौक बाजार बाजार सभी स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ पटरी दुकानदारों को हटाकर नगर पालिका प्रशासन अपने कार्यों की इतिश्री कर लेता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रोहित कुमार पांडेय का कहना है कि कुछ दुकानदारों ने तो सड़क की पटरी तक अपनी दुकान फैलाकर रखते हैं। जिसके कारण आम लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। संतोष कुमार ने बताया कि चौक बाजार व सब्जी मंडी के पास दुकानदार, रेड़ी पटरी वाले और राहगीरों के बीच आए दिन नोकझोंक तक हो जाती है। शकील, राजू व मोहित आदि का कहना है कि सड़क व पटरी पर अवैध कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाना चाहिए।
शीघ्र चलाया जाएगा अभियान
नगर में अतिक्रमण हटवाने के लिए समय-समय पर एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया जाता है। 15 अगस्त के बाद फिर एक अतिक्रमण हटवाया जाएगा। नगर पालिका द्वारा निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- राजमणि, ईओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें