फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसों से मचा कोहराम, चार की मौत, 23 घायल

Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसाें से कोहराम मच गया। इन हादसों में जहां चार लोगों की मौत हो गई वहीं 23 लोग घायल हो गए। पहला हादसा सुबह 5.25 बजे करीब बलरामपुर - तुलसीपुर मार्ग पर हुआ। इस दौरान लौकहवा के पास पुल की रेलिंग तोड़कर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। इससे बस में सवार 36 यात्रियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बीते बृहस्पतिवार की देररात बेलहा-गौरा मार्ग पर हुआ। यहां ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीसरा हादका शुक्रवार सुबह हुआ। इसमें एक ट्रक ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई।
बस हादसे की सूचना मिलते ही पांच एंबुलेंस मौके पर बचाव व राहत कार्य के लिए पहुंची। इनकी मदद से घायलाें को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। मामूली तौर पर घायल हुए 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बस के रेलिंग तोड़ कर पुल से नीचे गिरने की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

इस हादसे में बस में सवार पचपेड़वा के अवरहवा गांव निवासी दिलीप प्रजापति (22) तथा तुलसीपुर नई बाजार निवासी नुरूलहुदा (30) की मौत हो गई हैं। वहीं वीरू, रामसागर, राधेश्याम, लक्ष्मी, चिनकना, पिंटू विश्वकर्मा, उमर, दुर्गेश कुमार को घायल अवस्था में सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बस चालक संतोष कुमार साहनी की हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इसके अलावा मेमोरियल जिला अस्पताल में कृष्ण कुमार, मिष्ठी, सूर्या, रीता, मोहम्मद सईद, मोहम्मद खान, अंकुर, सौरभ व अमित को भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार की रात में गौरा चौराहा क्षेत्र में बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगाें को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। गंभीर तौर से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सुभाष (18) की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक के पिता तरुण कुमार व बहन प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हैं।

तीसरी घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब बलरामपुर - गौरा चौराहा मार्ग पर हुई। यहां बाइक से सेमेस्टर परीक्षा देने एमएलके पीजी कॉलेज जा रहे तीन छात्रों को एक ट्रक ने ठोकर कर मार दी। इसमें छात्र दीपक व संदीप के साथ ही छात्रा आंचल घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर आंचल व दीपक को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां से गाेंडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दीपक (20) की मौत हो गई है।

- रोडवेज बस को चलाने में चालक ने गंभीर लापरवाही बरती थी। बलरामपुर से तुलसीपुर मार्ग पर जाते समय चालक ने कई बार बस चलाते- चलाते स्टेयरिंग से हाथ हटा लिया था। बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया कि इसे लेकर ड्राइवर को टोका भी गया था कि बस को सही तरह से चलाएं लेकिन चालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी थी। इसी कारण लौकहवा के पास बस के अनियंत्रित हो जाने से बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

- पचपेड़वा के अवरहवा गांव के 19 लोग मुंबई से लखनऊ आए थे। इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने के कारण सभी ने लखनऊ के कैसरबाग से बलरामपुर डिपो की बस को पकड़ा था। इसी दौरान यह लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जहां इस गांव के दीपक प्रजापति की मौत हो गई, वहीं पांच लोगों को गंभीर चोट आईं हैं।

हादसे में मृतक दीपक प्रजापति की शुक्रवार को ही शादी तय होनी थी। वह आठ भाई बहनाें में सबसे बड़ा था। घर में पहली शादी होनी थी। उसके पिता संतोष कुमार प्रजापति ने विवाह तय करने की सभी तैयारी भी कर ली थी। विवाह पचपेड़वा के नरायनपुर बेमिहां गांव से तय होना था। इससे पहले ही दीपक की मौत की खबर घर पहुंचने से खुशियों का माहौल मातम में बदल जाने से कोहराम मच गया।

डीएम ने अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, घायलों को बेहतर इलाज के साथ अन्य जरूरी मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इन हादसों की जांच रिपोर्ट के आधार पर रोकथाम के लिए फुलप्रूफ रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें