फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जीरा और काली मिर्च की बढ़ती कीमतों ने फीका किया व्यंजनों का स्वाद

Sun, 27 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सब्जियों की कीमतों में गिरावट से लोगों ने जहां राहत की सांस ली ही है वहीं, मसाले और दालों की कीमतों में उछाल से लोगों के घर का बजट सुधर नहीं रहा। टमाटर की कीमतें गिरीं तो लोगों ने खरीदारी तेज कर दी। मसालों की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी को हाथ बांधने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

मसालों के साथ दालों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक महीने में ही कीमतों में अच्छा खासा अंतर आ गया है। अरहर दाल जुलाई में 140 रुपये किलो थी, जो अब 160 रुपये प्रति किलो बिक रही है। शहर के नौशहरा मोहल्ला के अशरफ कहते हैं कि इधर खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्वि हुई है। सबसे अधिक जीरे का मूल्य बढ़ा है। दाल में तड़का लगाना या फिर सब्जी पकानी हो। बिना जीरे से शुरुआत नहीं होती। इसकी कीमत 220 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 750 रुपये हो गई है।
काली मिर्च भी काफी तीखी हो गई है। पहले 235 रुपये किलो थी और अब 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लौंग भी लोगों को झटका दे रही है। यह 900 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1200 और लाल मिर्च 220 से 280 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी लोगों को जीरा और काली मिर्च के मूल्य बढ़ने से हो रही है, यह लगभग सभी सब्जियों में प्रयोग होता है। भगवतीगंज की ममता यादव कहती हैं कि इस तरह से मूल्य वृद्धि से काफी दिक्कत हाेती है। सिविल लाइंस की नीता सिंह कहती हैं कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कोई न कोई जरूरत के सामान की कीमत बढ़ ही जाती है।
विज्ञापन


सामग्रियों के मूल्य पर एक नजर (रुपये प्रति किलो.)
सामग्री जुलाई अगस्त
अरहर दाल - 140 - 160
मूंग दाल - 110 - 120
चना दाल - 65 - 75
मटर दाल - 60 - 65
आटा - 28 - 32
काबुली चना- 120 - 160
चावल बासमती- 100 - 110
बेसन - 70 - 80
जीरा - 220 - 750
सौंफ - 80 - 320
काली मिर्च - 235 - 700
छोटी इलाइची - 1400 - 1800
लौंग - 900 - 1200
मिर्च - 220 - 275
धनिया - 95 - 100
हल्दी - 100 - 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें