फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue, 23 Jan 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी दिलवाने के संघर्ष के नायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रमों में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय स्पोर्ट स्टेडियम में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा के लिए एमएलके महाविद्यालय, सिटी मांटेसरी स्कूल एवं सुंदर दास राम लाल कालेज के छात्र- छात्राओं ने एक मानव श्रृखला बनाकर सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद डीएम ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही नेताजी के आदर्शों पर चलने की शपथ भी दिलाई।
क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा से जुड़े सदस्यों ने भी आजाद पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते हुए नेताजी व क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का माल्यार्पण किया। मोर्चा के संयोजक डा. राकेश चंद्र ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी का त्याग और बलिदान अद्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें