फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नये रूटों के लिए बस परमिट की मांगी रिपोर्ट

Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवहन निदेशालय की तरफ जिले में रोडवेज व अनुबंधित बसों के संचालन से संबंधित परमिट रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद निदेशालय की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नये सिरे से बस संचालन की कवायद शुरू की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि जिले में इस समय 87 बसें परिवहन निगम की व आठ बसें अनुबंधित संचालित हो रही हैं। बस संचालन के परमिट से संबंधित रिपोर्ट तैयार कराकर निदेशालय भेजी जाएगी। नये रूटों पर अभी बस संचालन के संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है। उच्चाधिकारियों की तरफ आने वाली गाइडलाइन का अनुपालन कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें