फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महाविद्यालयों में कार्यरत अनुमोदित शिक्षकों को करें नियमित

Sat, 22 Apr 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के अनुमोदित (स्ववित्त पोषित) शिक्षकों ने शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र को ज्ञापन सौंपा है। इसमें अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत सभी अनुमोदित शिक्षकों को नियमित करते हुए न्यूनतम वेतनमान दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में अनुमोदित शिक्षकों ने मांग की है कि अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्त पोषित योजना के तहत नये पाठ्यक्रमों के संचालन, संबद्धता व मान्यता पर रोक लगाई जाए। सभी अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्त पोषित योजना के तहत संचालित पाठ्यक्रमों को अनुदान सूची में लिया जाए।


ऐसे पाठ्यक्रमों में कार्यरत सभी अनुमोदित शिक्षकों को नियमित करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से अनुमन्य वेतनमान व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस मौके पर एमएलके महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. एसपी मिश्रा, स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें