बलरामपुर। जिले के 49 केंद्रों पर पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। इसको लेकर किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि राजकीय क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों को मोबाइल एप किसान मित्र, काॅमन सर्विस सेंटर व खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना है। पंजीकरण के समय आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लाना होगा। बैंक एकाउंट में वही मोबाइल नंबर फीड होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो। ताकि गेहूं खरीद के बाद धनराशि भेजने में कोई समस्या न हो।
पहली अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 13, यूपीएसएस के 16, पीसीएफ के 19 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र नामित किया गया है।