बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महाराज जयेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से तुलसीपुर के जद्दापुर गांव में 100 परिवारों को राशन किट बांटी गई। बीते दिन बलरामपुर राज परिवार के एमपीपी ट्रस्ट के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) आरके मोहंता ने बताया कि राज परिवार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा।