फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घट रहा राप्ती का जलस्तर, पानी से घिरे गांवों की मुश्किल बढ़ी

Fri, 23 Aug 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरा होने से पढ़ाई ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उतरौला/महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। बृहस्पतिवार को राप्ती नदी का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि नदी अभी चेतावनी बिंदु 103.620 से 0.76 सेमी ऊपर बह रही है। प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बरगदही, साखीरेत, चंदन जोत, हिम्मतपुरवा, सुखदेवपुरवा, बरगदही, चिकनौटा, किठूरा, व अम्मरनगर आदि गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षेत्रीय लेखपाल को भेज कर निगरानी कराई जा रही है। उतरौला तहसील क्षेत्र में मस्जिदिया डुडुहिया, मलमलिया, गौरियन डीह, रस्तमनगर, मटयरिया कर्मा, मिलौली बाघाजोत, लालनगर व विरदबनिया भारी आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। तहसीलदार उतरौला सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि मलमलिया व मस्जदिया बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिरे होने के कारण चार नाव गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन


12 से अधिक स्कूलों में भरा बाढ़ का पानी
उतरौला व तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के 12 से अधिक परिषदीय स्कूलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राज कुमार, मोहित, संजय, शकील, राजू व संतोष आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष बाढ़ के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इन लोगों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए अन्य विकल्प बनाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन


लगातार की जा रही है निगरानी
जिले में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी है वहां पर राजस्व टीम भेजा गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत केंद्र स्थापित है।
-प्रदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें