फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती के कटान ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

Sun, 15 Sep 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी चेतावनी बिंदु से सिर्फ 20 सेमी नीचे बह रही है। सदर तहसील में स्थित मधवापुर गांव के पास राप्ती नदी की कटान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मधवापुर गांव राप्ती नदी कटान के मुहाने पर आ चुकी है। इससे 85 घर के परिवार की चिंता बढ़ने लगी है। नदी कटान से ग्राम पंचायत का सचिवालय की दूरी महज 20 मीटर तथा कंपोजिट विद्यालय भी कटान से मात्र 20 मीटर ही बचा है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन और गांव को कटान से बचाने के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। कानूनगो सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह लेखपाल अंबिकेश्वर प्रजापति के साथ वह गए थे। कटान को लेकर बाढ़ खंड बलरामपुर को जानकारी दी गई है। निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें