बलरामपुर। वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर बृहस्पतिवार को डीपीआरसी बलरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर अमित भार्गव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान लोगों को हाथों की साफ-सफाई के महत्व और स्वच्छता नहीं अपनाने से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सुंदरदास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डीपीआरसी फैकल्टी हरिकेश, फैकल्टी विनीत सागर, कंप्यूटर ऑपरेटर निधि चतुर्वेदी और मास्टर ट्रेनर देवेंद्र पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद