फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रमिकों के शोषण के खिलाफ बुलंद करें आवाज

Mon, 01 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व श्रमिक दिवस पर सोमवार को चीनी मिल गेट पर प्रगतिशील कर्मचारी संघ की तरफ से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों की जीवनशैली में सुधार पर विचार विमर्श किया गया। श्रमिकों को महंगाई के हिसाब से मजदूरी देने की बात कही गई। श्रमिकों के शोषण के खिलाफ लोगों से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में श्रमिकों के उत्थान पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



गोष्ठी को संबोधित करते हुए चीनी मिल के अध्याशी अध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों के उत्थान के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। प्रगतिशील कर्मचारी संघ संरक्षक सुधांशु प्रताप सिंह व अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए संघ हमेशा संघर्ष करता रहा है और आगे भी करेगा। इस मौके पर मंगल प्रसाद, संजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें