हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। बता दें कि बारिश होने के कारण दोनों मचान पर चढ़ गये। कुछ देर बाद बेटा मोबाइल पर बात करने लगा, तभी यह हादसा हो गया।
हसनापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेषराम यादव ने बताया कि राम मनोहर (30) अपने पिता बूढ़े (70) के साथ बुधवार को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। बारिश होने पर दोनों मचान पर चढ़ गए। राम मनोहर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों लोग झुलस गए। परिजनों ने दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुरा में भर्ती कराया है। सीएचसी शिवपुरा के डॉ. रजत शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। (संवाद)