फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधार कार्ड के लिए लग रही कतार, दिक्कतें अपार

Tue, 30 Jul 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। आधार कार्ड में संशोधन व नया कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लग रही है। तेज धूप व उमस भरी गर्मी में लोग दिन भर लाइनों में जूझते हैं। बैंक व डाकघरों में लोगों भीड़ को अंदर प्रवेश नहीं देते हैं। ऐसे में लोग बाहर ही घंटों खड़े रहते हैं। जिले में 123 आधार कार्ड सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़े लोहेपनिया गांव से आए सरजू प्रसाद व मंगरे ने बताया कि राशन कार्ड में ई केवाईसी कराना है। आधार कार्ड में नाम गलत है, उसे ठीक कराना है। दो दिन से दौड़ रहे हैं, लेकिन आज भी काम नहीं हो पाया। इसी तरह इंडियन बैंक ऑफ इंडिया के पास खड़ी गोंदीपुर गांव से आई उर्मिला, तबस्सुम ने बताया कि बैंक में खाता खुलवाना है, इसके लिए आधार कार्ड में नाम में संशोधन कराना है। वहीं, फुलवरिया से आई कमरुन्निशा व सजीदा बानो ने बताया कि उनकी शादी बलरामपुर में हुई है। अब बलरामपुर में पता आधार कार्ड में दर्ज कराना है, इसके लिए कई दिनों दौड़ लगा रहे हैं। बैंककर्मी में अंदर नहीं जाने देते हैं। धूप में खड़ा होना मजबूरी है। वहीं अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की पूरी व्यवस्था पर नजर है, लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए बैंक प्रबंधकों को कहा गया है। अधिकारी बरत रहे उदासीनता इस समय राशन कार्ड का ई केवाईसी व बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने वाले लोग आधार कार्ड के लिए जूझ रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता के कारण मुंह मांगा पैसे देने के बाद भी लोगों को काम नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि सुबह पांच बजे से ही लोग लाइन में लग जा रहे हैं। बैंक खुलने के समय तक यह लाइन मुख्य मार्ग तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें