बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा निगरानी के सख्त इंतजाम रहेंगे। इसके चलते ही उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री को परीक्षा केंद्रों पर बने डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किया है।
इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक की आलमारी रखी जाएगी। संवाद