बलरामपुर के मणिपुर में निकला अजगर।-स्रोत: ग्रामीण
हरैया सतघरवा (बलरामपुर) सोहेलवा वन्य जीव अभ्यारण्य के बनकटवा रेंज में दो अलग-अलग स्थान से अजगर और रसल वाइपर प्रजाति का सांप निकले, जिन्हें देख लोग सहम गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि बुधवार शाम क्षेत्र के मणिपुर बाजार स्थित बुधराम के घर से रसल वाइपर सांप मिला है। वहीं अजगर कटकुइंया गांव के पास सड़क के किनारे मिला। दोनों को पकड़कर जंगल में हेंगहा नाला के पास छोड़ा गया है। (संवाद)