फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभियोजन कार्यालय को मिला नया वीसी रूम

Tue, 21 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर में वीसी रूम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद न्यायिक अ​धिकारी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) रूम का मंगलवार को निदेशक अभियोजन ललित मुद्गल ने उद्घाटन किया। इस दौरान जिले में चल रहे अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने से आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगा। इन कानूनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में अपराधियों की संपत्ति जब्त कर पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिससे न्याय व्यवस्था अधिक पारदर्शी और पीड़ित-केंद्रित बनेगी। इस दौरान अपर निदेशक अभियोजन परिक्षेत्र गोंडा विजय शंकर मिश्रा, अपर निदेशक अभियोजन बलरामपुर हवलदार सिंह यादव, अपर निदेशक अभियोजन अयोध्या सत्यव्रत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें