फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू, वरिष्ठता सूची जारी

Sat, 07 Nov 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जारी सूची में प्राथमिक विद्यालयों के 3044 सहायक अध्यापकों और 901 प्रधानाध्यापकों के साथ ही जूनियर हाईस्कूलों के सहायक अध्यापकों को भी शामिल किया गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिक्षकों से संबंधित सूचनाओं को अपडेट कर वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने के लिए उपलब्ध कराएं। हालांकि, फिलहाल पदोन्नति के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बीएसए विमल चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें