फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोमल व शिवम का प्रोजेक्ट अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। दो वर्गों में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न इंटर कॉलेजों के 28 विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की कोमल मिश्र के प्रोजेक्ट को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, जूनियर वर्ग में भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र शिवम वर्मा का प्रोजेक्ट अव्वल रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि यही प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिक देश का भविष्य हैं। डीआईओएस गोविंद राम ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की तहत आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागियों का प्रयास सराहनीय है।
प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज इटईरामपुर केे छात्र प्रकाश को दूसरा व सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के सुयांश श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला की बरखा कौशल दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। दोनों वर्ग के पांच-पांच अन्य प्रोजेक्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता वैज्ञानिकों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। प्रदर्शनी में डायट प्रवक्ता त्रिपुरारी पूजन, नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता प्रमोद कुमार कनौजिया व स्मिता भारती ने सभी प्रोजेक्टों का मूल्यांकन किया। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना, संयोजक चंदन पांडेय, प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, नोडल अधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय मोहन तिवारी व सुरेश कुमार यादव समेत कई शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें