गोंडा। माधवराज त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके झा ने जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार शाम को पहुंचे प्राचार्य ने भवन निर्माण की स्थिति, फैकल्टी, संसाधन व स्वास्थ्यकर्मियों के विषय में जानकारी ली।
डॉ. झा ने मानव संसाधन, उपकरण, फर्नीचर, किताबें सहित बिंदुवार चेकलिस्ट भरकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपेगे। जिसके बाद शासन से (एलओपी लेटर ऑफ परमीशन) के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम अंतिम निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप पांडेय, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अनिल वर्मा आदि रहे।